उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, 6 जनवरी को मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम बदलने की घोषणा की। आपको बता दें कि अब ये सैनिक स्कूल देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा।
सीएमो ट्वीट
देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनरल बिपिन रावत जी की शहादत को नमन करते हुए #UPCM श्री @myogiadityanath जी ने जनपद मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम “जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल” करने का निर्णय लिया है।@spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/ahbEa69hqM
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 5, 2022
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनरल बिपिन रावत की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम ‘जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल’ करने का निर्णय किया है।’’
बिपिन रावत हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे
देश के पहले प्रधान रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा सेना के 12 अन्य अधिकारी पिछली आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे।मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल की शुरुआत एक अप्रैल 2019 को हुई थी। उत्तर प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच 30 अप्रैल 2015 को हुए एक समझौते के आधार पर इस स्कूल की स्थापना की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



