ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में बनी गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई।
आग की इस घटना से सोसाइटी के लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इस आग लगने की सूचना दी गई। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आसपास के रहने वाले लोगों और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी की 14 एवेन्यू सोसायटी में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंच गई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
मौके पर पहुंची लोकल पुलिस ने इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी को भी आग से खतरा ना हो और प्राथमिक जांच पर पुलिस के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है। लेकिन फिर भी पूरी तरह आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि आखिर आग लगाने की वजह क्या है।


Download Android App
Download iOS App



