उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के प्रस्तावक और मथुरा की सबसे बड़ पंचायत के प्रधान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुये पुलिस ने दो शूटरो समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सर्विलांस की मदद से किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुरूवार को बताया कि विभिन्न थानों की पुलिस ने स्वाट टीम, सर्विलांस एवं एसओजी की मदद से वारदात के मुख्य साजिशकर्ता अमोल उर्फ अनमोल पहलवान निवासी ग्राम पैगांव को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने पूरी योजना ग्राम पंचायत को मिले 21 करोड़ की सरकारी राशि को कब्जाने के लिए गांव के ही रोहताश और दान सिंह के साथ बनाई थी।
प्रधान रामबीर की गोलियों से भूनकर की थी निर्मम हत्या
पिछले शनिवार को प्रधान रामबीर की दिनदहाड़ उस समय गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी जब वे कोसीकलां थाना क्षेत्र की सीमा पर पड़नेवाले कोकिलावन की परिक्रमा कर रहे थे। मृत प्रधान विधानसभा के होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक थे।
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। बुधवार की देर रात शाहपुर रोड पर हुई मुठभेड में घायल शूटर का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
आरोपियों से बरामद साम्रंगी
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि अभियुक्तों शुटर शिवम ठाकुर उर्फ गुण्डा निवासी हापुड़, शूटर मोनू जाट उर्फ अजय निवासी बुलन्दशहर, अमोल उर्फ अनमोल पहलवान, रोहताश एवं दानसिंह (तीनो निवासी ग्राम पैगांव जिला मथुरा) को गिरफ्तार कर उनके पास से अर्टीगा कार, घटना में प्रयोग की गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक पिस्टल 32 बोर मय चार जिन्दा कारतूस, दो तमंचे 315 बोर चार जिन्दा कारतूस और दो खोखा कारतूस समेत, एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेन्डर बिना नम्बर की एव मफ्लर, टोपी आदि को बरामद किया गया है।
घटना को आरोपी अनमोल पहलवान ने दिया आइकॉन
उन्होने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज से हत्यारों के गिड़ह मार्ग से होकर राजस्थान की सीमा के अन्दर जाने का खुलासा हुआ था वहीं मुखबिर की सूचना पर उनकी जानकारी भी की गई तथा घटना की संरचना करनेवाले अनमोल पहलवान और शूटरों के बीच चले वार्तालाप से जब यह पक्का हो गया कि इस हत्याकांड के वे ही अभियुक्त हैं तो उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए शूटरों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



