उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गौतमबुद्ध नगर में महिला के साथ हुई कथित गैंगरेप की घटना को शर्मनाक बताया। सोमवार को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सामूहिक बलात्कार की घटना अति दुखद व अति शर्मनाक
मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ” गौतमबुद्ध नगर जिले में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति दुखद व अति शर्मनाक है। बसपा राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से पीड़िता को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।’’
जिला गौतम बुद्ध नगर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की हुई घटना अति-दुःखद व अति-शर्मनाक। यूपी की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) October 11, 2021
सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू
घटना रविवार सुबह सामने आई। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर थाना पुलिस ने 55 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नोएडा की पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला के अनुसार जेवर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार सुबह वह खेत में घास काटने गई थी उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।उन्होंने बताया कि महिला को जेवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



