बसपा अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा में उपाध्यक्ष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपा सांसद आजम खान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा ”सपा सांसद आजम खान द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा तथा सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और अति निन्दनीय है।” लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के बाद हाल में सपा से नाता तोड़ चुकी बसपा प्रमुख ने कहा कि आजम को इसके लिए संसद में ही नहीं, बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिये।
यूपी से सपा सांसद श्री आजम खान द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा व सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है तथा अति-निन्दनीय है। इसके लिए उन्हें संसद में ही नहीं बल्कि समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) July 26, 2019
गौरतलब है कि लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर सपा सांसद आजम खान की एक टिप्पणी पर बीजेपी सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया और उनसे माफी की मांग की थी।
लॉबिस्ट दीपक तलवार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, सीबीआई ने लिया हिरासत में
पीठासीन सभापति रमा देवी ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019’ पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे खान से आसन की ओर देखकर बोलने को कहा था। इस पर खान ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया।
पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए खान से माफी मांगने को भी कहा था।


Download Android App
Download iOS App



