रोहतक : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी सिद्वांतों पर चलने वाली है और पार्टी की विचाराधारा में विश्वास रखने वाले नेता व पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे है, उनका स्वागत है और उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने रोडवेज विभाग में किलोमीटर स्कीम के तहत हायर बसे करने के मामले को लेकर कहा कि विपक्ष को अपने समय के घोटाले याद आ रहे है। इस मामले में अगर कोई गडबडी मिली तो उसे किसी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।
उन्होंने कहा कि बिना जांच किए इस तरह के आरोप लगाना गलत है, मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है और पौने पांच साल के दौरान भाजपा सरकार ने पूरी ईमानदारी से काम किया है, जबकि सबको पता है कि पिछली सरकारो में किस तरह के घोटाले होते थे। वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रोहतक पहुंचे और हुड्डा काम्पलेक्स स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में हिसार के जजपा जिलाध्यक्ष तरूण जैन, महासचिव विपिन गोयल, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नवीन ठाकुर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चुरानी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सिंद्धातो व विचारधारा के चलते आज पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। बराला ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें छोटे से छोटा कार्यकत्र्ता बडे पद पर पहुंचता है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष मुद्दाहीन है। पौने पांच साल के शासनकाल के दौरान मनोहर सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम किया है, जिसके चलते प्रत्येक वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 75 प्लस का लक्ष्य पार करने का आशिर्वाद दिया हुआ है और जनता भाजपा की नीतियों पर मोहर लगाएगी।
उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपो को लेकर कहा कि आज प्रदेश में विपक्ष नाम की चीज नहीं है और जो आरोप विपक्ष सरकार पर लगा रहे है, वे बेबुनियाद है और विपक्ष को अपने समय में किए गए भ्रष्टाचार याद आ रहे है। उन्होंने कहा कि घोटाले तो पिछली सरकार के दौरान होते थे और भाजपा शासनकाल के दौरान किसी भी मामले में कोई गडबडी हुई तो किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय बंसल, धर्मपाल मकडौली, शमशेर खरक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



