पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से इसका हल निकालने की मांग़ की है।
बसपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट किया, “ देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमत पर से सरकारी नियंत्रण हटने के बाद इनके दाम बेलगाम होकर जिस प्रकार तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा हुआ है व जनता का जीवन अति-दुःखी व त्रस्त है। स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर सरकार इसका हल निकाले।”

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा “केन्द्र व राज्य सरकारें खासकर पेट्रोल व डीजल पर अतिरिक्त करों की जो मनमानी वृद्धि कर रही हैं, उससे ही इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं व करोड़ों गरीब व बेरोजगार जनता पर इसका सीधा बोझ आए दिन बढ़ रहा है। क्या संविधान ने ऐसी ही ‘कल्याणकारी सरकार’ का सिद्धान्त सुनिश्चित किया है?”


Download Android App
Download iOS App



