बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कोरोना पीड़ितों के लिए केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को जमीनी हकीकत में भी समय से लागू करने की सोमवार को मांग की। बसपा प्रमुख ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये देश भर के बसपा कार्यकर्ताओं से अपने सामर्थ्य के अनुसार कोरोना पीड़ितों की मदद का आह्वान किया।
मायावती ट्वीट किया, ”केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए तथा ऑक्सीजन व दवा आदि की कमी को दूर करने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाये हैं, वह अच्छी बात है, लेकिन ये सब जमीनी हकीकत में भी समय से लागू होने चाहिये। बसपा की यही मांग है।”
1. केन्द्र व यू.पी. सरकार ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए तथा आक्सीजन व दवाई आदि की कमी को दूर करने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाये हैं यह अच्छी बात है, लेकिन वे सब जमीनी हकीकत में भी समय से लागू होने चाहिये, बी.एस.पी. की यह माँग। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) April 26, 2021
सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”पूरे देश में बसपा के लोगों से भी अपील है कि वे अपने आस-पड़ोस में कोविड पीड़ितों की अपने सामर्थ्य के हिसाब से उनकी हर स्तर पर इंसानियत के नाते मदद जरूर करें, लेकिन इस दौरान वे कोरोना नियमों का भी सख्ती से पालन करें।”
2. साथ ही, पूरे देश में बी.एस.पी. के लोगों से भी अपील है कि वे अपने आस-पड़ोस में कोरोना पीड़ितों की अपने सामर्थ के हिसाब से उनकी हर स्तर पर इंसानियत के नाते इनकी मदद जरूर करें, लेकिन मदद के दौरान वे कोरोना नियमों का भी सख्ती से अनुपालन अवश्य करें। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) April 26, 2021


Download Android App
Download iOS App



