बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव कि तैयारियां शुरू कर दी हैं। मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बार किसी बाहुबली को टिकट नहीं देगी। हालांकि टिकट किसे दिया जायेगा और किसे नहीं इस पर अंतिम फैसला होना अभी बाकि है।
वहीं चुनावों के मद्देनजर मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सड़कों की खराब हालत और गड्ढों को लेकर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि उप्र में सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा,”उप्र में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहां के सड़कों की भी दुर्दशा व ख़स्ताहाली से आमजनजीवन काफी बेहाल है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की ख़बरों से अख़बार भरे पड़े हैं, यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण।’’
1. यूपी में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहाँ के सड़कों की भी दुर्दशा व ख़स्ताहाली से आमजनजीवन काफी बेहाल है तथा गड्डों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की ख़बरों से अख़बार भरे पड़े हैं, यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण।
— Mayawati (@Mayawati) September 15, 2021
मायावती ने कहा, ‘‘सड़कें लोगों की बुनियादी ज़रूरत व विकास से विशेषतः जुड़ी हुई हैं तथा इनके बारे में भी सरकार चाहे जितने भी नारे व दावे कर ले लेकिन उप्र के सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। सरकार ध्यान दे।’’


Download Android App
Download iOS App



