बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने को षडयंत्र करार दिया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”उन्नाव रेप पीड़िता की कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई तथा वह स्वयं व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं।” उन्होंने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ।”

बता दें कि पीड़िता का परिवार रविवार को रायबरेली जिला जेल में बंद परिजन से मिलने आ रहा था। कार सवार दुष्कर्म पीड़िता और दो महिलाएं अपने अधिवक्ता के साथ आ रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा था। कार के परखच्चे उड़ गए थे।
उन्नाव सड़क हादसा : पीड़िता की मां ने दुर्घटना को बताया साजिश
आसपास के लोगों ने तीनों घायल महिलाओं को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इस मामले में आरोपी हैं। उन्हें पिछले साल 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय जेल में हैं ।


Download Android App
Download iOS App



