कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में 29 जनवरी तक कुल 6.71 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य बनाया गया था, जिनमें से 4,63,793 को टीका लगाया जा चुका है, जो कि टार्गेट का लगभग 69 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “उत्तर प्रदेश में टीकाकरण पर चल रहा कार्य अनुकरणीय है। इस मामले में राज्य पहले नंबर पर है।” राज्य सरकार ने पहले चरण में टीकाकरण के लिए 9.06 लाख स्वास्थ्य कíमयों की सूची बनाई है, जिनमें से 2.34 लाख निजी क्षेत्र से हैं। देश भर में वायरस के खिलाफ 41,38,918 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कराया जाना है। जहां 4,63,793 आंकड़ों के साथ उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है, वहीं 3,18,744 और 3,16,368 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक दूसरे व तीसरे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



