Umar Ansari Arrested: माफिया मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, UP पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summary :

Umar Ansari Arrested: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है। माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उमर की यह गिरफ्तारी गाजीपुर में धोखाधड़ी के मामले में की गई है। Umar Ansari Arrested: कई मामलों का आरोपी है उमर अंसारी गाजीपुर पुलिस उमर अंसारी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में पुलिस सोमवार को अधिकृत जानकारी देगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उमर अंसारी से पूछताछ…

Umar Ansari Arrested: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है। माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उमर की यह गिरफ्तारी गाजीपुर में धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

Umar Ansari Arrested: कई मामलों का आरोपी है उमर अंसारी

गाजीपुर पुलिस उमर अंसारी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में पुलिस सोमवार को अधिकृत जानकारी देगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उमर अंसारी से पूछताछ के बाद कुछ नए खुलासे हो सकते हैं। दरअसल, मुख्तार अंसारी का नाम उत्तर प्रदेश की आपराधिक राजनीति में पिछले कई दशकों से चलता आ रहा है।  मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी पहले से ही कई मामलों को लेकर अभियुक्त है। अब छोटे बेटे की गिरफ्तारी भी माफिया के परिवार के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Umar Ansari Arrested
Umar Ansari Arrested

माफिया था पिता मुख्तार अंसारी 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर ‘धीमा जहर’ देने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि, तब भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी। मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने जहर देने का दावा किया था। मौत से पहले मुख्तार अंसारी ने भी बाराबंकी कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेल में परोसे जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा है।

Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari

ये भी पढ़ें- Bhagalpur Van Accident: गड्ढे में गिरी अनियंत्रित पिकअप वैन, 5 कांवड़ियों की मौत

Neha Singh