उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए।
नेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा, “उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा कि यादव को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी और वह तीन दिन पहले यहां आए। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल से उनको छुट्टी मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



