रवीना टंडन, फराह खान, भारती सिंह पर एक और केस हुआ दर्ज, ट्विटर पर मांगनी पड़ रही है अब माफ़ी

Summary :

अभिनेत्री रवीना टंडन, फिल्म निर्देशक फराह खान और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ईसाइयों की ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’’ का मामला शनिवार को महाराष्ट्र के बीड शहर में दर्ज किया गया है। बता दें ये मामला क्रिसमस के मौके का है।

अभिनेत्री रवीना टंडन, फिल्म निर्देशक फराह खान और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ईसाइयों की ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’’ का मामला शनिवार को महाराष्ट्र के बीड शहर में दर्ज किया गया है। बता दें ये मामला क्रिसमस के मौके का है। 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय एनजीओ चलाने वाले आशीष शिंदे ने यहां शिवाजी नगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 295 (धार्मिक भावनाएं आहत करने) के तहत मामला दर्ज कराया। 
अधिकारी ने बताया कि यह मामला मुंबई के मलाड पुलिस थाने में स्थानांतरित किया जा रहा है जिसके अधिकार क्षेत्र में आरोपी रहते हैं। जानकारी के मुताबिक़ तीनों सेलेब्रिटियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। 

 
शिंदे ने आरोप लगाया कि टंडन और अन्य लोगों ने फ्लिपकार्ट वीडियो ओरिजिनल के कार्यक्रम ‘बेकबैंचर्स’ में ईसाई समुदाय के धार्मिक ग्रन्थ बाइबल में दर्ज शब्द ‘हेलेलुइया’ को मजाकिया अंदाज में आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल किया। 
फराह खान ने उनके और अन्य के खिलाफ अमृतसर पुलिस द्वारा इसी प्रकार का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को माफी मांगी थी और ट्वीट किया था, ‘‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और किसी का अपमान करने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं है। पूरी टीम की ओर से मैं, रवीना टंडन, और भारती सिंह … हम माफी मांगते हैं।’’ 

रवीना ने भी ट्वीट किया, ‘‘मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा जिसके किसी धर्म के अपमान के तौर पर देखा जाए। हम तीनों का इरादा किसी का अपमान करना नहीं था, लेकिन यदि हमने ऐसा किया है तो मैं आहत हुए लोगों से दिल से माफी मांगती हूं।’’ 

Ujjwal Jain