उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और नेता अपर्णा यादव को वाई ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी है। एडीजी सुरक्षा द्वारा गृह (पुलिस) विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने आदेश जारी किया है।
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी है। अपर्णा पूर्व में सीएम योगी से मुलाकात कर चुकी हैं और समय-समय पर पीएम मोदी व सीएम योगी की प्रशंसा करती रहती हैं।
यूपी : सीएम योगी का दावा, आपदा में राज्य ने जो उत्कृष्ट कार्य किया, वह देश के लिए उदाहरण बना
अपर्णा ने एक बार सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के बावजूद योगी आदित्यनाथ जमीन से जुड़े हुए हैं। वह मेरे लिए गुरु जैसे हैं। साथ ही हिंदूवादी होना कोई गुनाह नहीं है। वह पूरे प्रदेश को साथ लेकर चलने वाले हैं धर्म-जाति और समुदाय से ऊपर उठकर वह हमेशा सभी की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



