समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
भाजपा में शामिल हो सकती हैं अपर्णा यादव
भाजपा नेताओं ने हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों ने दावा किया है कि वह बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम सकती हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं अपर्णा यादव
उल्लेखनीय है कि अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।
पिछले कुछ दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।


Download Android App
Download iOS App



