Umesh Pal Murder Case -अतीक अहमद के शार्प शूटर के भाई की खेत में रहस्यमयी मौत

Summary :

यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल और उनके दो गनरों के हत्याकांड मामले में नई मिस्ट्री सामने आई है। वैसे तो इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे है कई लोगों के एनकाउंटर भी चुके है और एनकाउंटर का ये सिलसिला जारी है।

यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल और उनके दो गनरों के हत्याकांड मामले में नई मिस्ट्री सामने आई है। वैसे तो इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे है कई लोगों के एनकाउंटर भी चुके है और एनकाउंटर का ये सिलसिला जारी है। इन सबके बीच उमेश पाल हत्याकांड में शूटर रहे साबिर के बड़े भाई जाकिर का शव गुरुवार को एक खेत में मिला। जिसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ  है। जाकिर का शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  घटनास्थल की छानबीन की।
खेत में मिला था शव
शव मिलने की जानकारी मिलने पर मृतक के चाचा मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। घटना को लेकर  मोहम्मदपुर गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने  कई दिन पुराना शव देखा। जिसके बाद कई ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सोशल मीडिया पर जब इसकी फोटो वायरल होने लगी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे। और पूछताछ को दौरान
 उन्होंने बताया कि 8 साल पहले दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के आरोप में जाकिर जेल भेजा गया था। इसके बाद चार महीने बाद जमानत पर छूटकर आया था। लेकिन अब उसकी हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वो  इसलिए क्योंकी इस मामले को उमेश पाल हत्याकांड  से जोड़कर देखा जा रहा है।
अतीक अहमद के भाई अशरफ पर कार्रवाई
इस मामले में  दूसरी तरफ अतीक अहमद के भाई अशरफ की जेल में गैरकानूनी मुलाकात और अपने मोबाइल फोन से बात कराने के मामले में कार्रवाई की गई। कई  सुविधाओं का इंतजाम करने वाले जेल वार्डर शिवहरी अवस्थी समेत दो लोगों को बरेली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार  भी किया है। इतना ही नहीं  अशरफ और उसके करीबियों के साथ खेल अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Desk Team