उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। प्रदेश में संक्रमण के चलते तीसरे नव निर्वाचित प्रधान की मौत का मामला सामने आया है। संभल जिले में अडोला के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान हरपाल सिंह (52) का शुक्रवार शाम को कोरोना के चलते निधन हो गया है।
स्वास्थ विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि अडोला के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान हर पाल सिंह की शुक्रवार शाम को कोविड-19 के कारण मौत हो गई। वह नरौली के कोविड अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले गुरुवार को भी जिले के असमोली ब्लॉक के दो नव निर्वाचित प्रधानों की भी सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई थी।
UP में कोरोना के 28076 नए मामले की पुष्टि, संक्रमण से 372 लोगों की मौत
संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि असमोली ब्लॉक के मधना गांव के नव निर्वाचित प्रधान अमरीश कुमार(45) और रझा गांव के नव निर्वाचित प्रधान दुष्यंत कुमार (52) की मौत हो गई। इन दोनों को सांस लेने में दिक्कत थी। दोनों का इलाज उनके परिवार जिले के बाहर के अस्पताल में करा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



