उत्तरप्रदेश के बलरामपुर ललिया थाना क्षेत्र के करमैती गांव में मंगलवार को कई घरों में अचानक बिजली का हाईटेंशन करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गयी और चार लोग झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि करमैती गांव मे अचानक कई घरों में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से रानी देवी (30) की मौके पर मौत हो गयी। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है जबकि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हाई वोल्टेज आ जाने से कई घरों के अंदर रखे टीवी , फ्रिज आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए ।


Download Android App
Download iOS App



