उत्तर प्रदेश में मंगलवार तक कोरोना वायरस के 6500 से ज्यादा मामलें सामने आ चुके है। वहीं अब तक 165 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर संक्रमित लोगों के आंकड़ों को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर गुमराह करने वाला बयान दिया है जिसकी वजह से समाज में नफरत फैल सकती है। पुनिया ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले अधिकांश प्रवासी दलित और पिछड़े समाज के हैं।
प्रियंका ने प्रवासी कामगारों पर योगी के दावे पर उठाया सवाल, कहा-जांच संक्रमण का डेटा जनता से करे साझा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बातें कहीं हैं उससे जनता के बीच में गलत संदेश जाएगा। इसका मतलब है कि यह दलितों और पिछड़े वर्ग के खिलाफ साजिश है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने बयान में दावा किया था कि बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आ रहे कामगार कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस म्माहसचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया था।


Download Android App
Download iOS App



