प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के 41 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए रविवार को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य कार्यक्रम स्थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



