देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। प्रशासन इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाई कर रहा है। इसी चरण में उत्तर प्रदेश के बलिया से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कोरोना के इलाज के लिए दवा ईजाद करने का दावा किया था। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने एक्शन लेते हुए एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। और आईपीसी के तहत उस पर केस दर्ज किए गया है।
कोरोना महामारी के संकट के खिलाफ युद्ध में हम सरकार के प्रयासों के साथ हैं : ललन कुमार
चितबड़ागांव थाना प्रभारी हरि राम मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के टीका देउरी ग्राम का राकेश कुमार सिंह अपने गांव के लोगों से दावा कर रहा था कि उसने कोरोना वायरस की दवा बना ली है और वह इससे किसी को भी ठीक कर सकता है। पुलिस ने बताया कि राकेश के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



