उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को हो रही है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 18 केन्द्रों पर यह परीक्षा हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। CCTV कैमरे के निगरानी के साथ-साथ परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए भी पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक और अपराह्न 3.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक होना प्रस्तावित है।
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को हो रही है
- पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 18 केन्द्रों पर यह परीक्षा हो रही है
- इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है
आवश्यक पुलिस बल की हुई तैनाती
परीक्षा के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पक्षपात रहित एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा कुल 18 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस भर्ती बोर्ड के मानक के अनुसार पुलिस केन्द्र प्रभारी एवं सीसीटीवी प्रभारी की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। परीक्षा के सुचारू तरीके से सम्पन्न कराए जाने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ट्रैफिक पुलिस एवं आवश्यक कार्यबल की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई हैं। परीक्षा के दौरान यातायात की व्यवस्था को देखते हुए। पुलिस द्वारा विशेष रूप से मेट्रो स्टेशनों, बस स्टेशन एवं टैक्सी स्टैंड व परीक्षा केन्द्रों के आस पास यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी एक दिन पहले ही लगाई गई है और सम्बन्धित ट्रैफिक निरीक्षकों को एक दिन पहले ही परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर अधिक भीड़भाड़ वाले परीक्षा केन्द्रों/चौराहों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं की चेकिंग के लिए एनक्लोजर के इंतजाम
पुलिस के मुताबिक सभी परीक्षा केन्द्रों के मुख्य गेट एवं प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की प्रभावी फ्रिस्किंग और चेकिंग के लिए एचएचएमडी मशीनों के साथ प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिलाओं की चेकिंग एनक्लोजर में की जाएगी जिसके लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती आवश्यकतानुसार की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों के निकटतम स्थानों पर परीक्षा दिवस में यूपी 112 की गाड़ियों को लगातार राउंड लगाती रहेंगी। पुलिस ने एडवाइजरी में यह भी बताया है कि परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेज़र, लॉग टेबल/इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटखा लाना पूरी तरह से मना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





