उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पत्रकार कमाल खान का 61 वर्ष की उम्र में लखनऊ में बटलर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कमाल खान 2 दशक से पत्रकारितामें थे, उन्हें भारत के राष्ट्रपति से रामनाथ गोयनका पुरस्कार और गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी मिले थे। कमाल खान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया।
CM योगी ने परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
सीएम योगी ने कमल खान के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। कमाल खान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ व निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। परवर दिगार उनकी आत्मा को शांति दे।कमाल खान के पत्रकारिता के अंदाज को बहुत पसंद किया जाता था, उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर उनके फेंस को बड़ा झटका लगा है। कमाल खान के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
समाजवादी पार्ट ने जताया दुख
कमाल खान के निधन पर समाजवादी पार्टी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया कि “अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।”



Download Android App
Download iOS App



