उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस पहुंची इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, सबूतों की तलाश शुरू

Summary :

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस व प्रशासन की टीम इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल पहुंची हुई है। पूरे हॉस्टल को खाली कराया जा रहा है

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस व प्रशासन की टीम इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल पहुंची हुई है। पूरे हॉस्टल को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि खाली करवाने के बाद मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल को सील किया जाएगा। हॉस्टल के सभी कमरों को सील करने की कार्रवाई चल रही है। कमरा नम्बर 36 सदाकत वाला भी सील कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पीएसी व आरएएफ की टीम भी मौजूद है। वहीं, उमेश पाल हत्या कांड में अतीक अहमद के परिवार ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है। माफिया डॉन एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने का सोमवार को आरोप लगाया है।
शाइस्ता परवीन अभिलाषा के रास्ते का रोड़ा
Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्याकांड में  इस्तेमाल हुई लावारिस कार बरामद - Bharat Express Hindi
आयशा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की उनकी भाभी और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा द्वारा महापौर का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से शाइस्ता परवीन अभिलाषा के रास्ते का रोड़ा बन गयी हैं। साथ ही उन्होंने कहा की प्रयागराज के महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उमेश पाल हत्याकांड का षड्यंत्र रचा, जिससे शाइस्ता परवीन महापौर का चुनाव न लड़ सकें। आयशा ने प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ अतीक अहमद का पांच करोड़ रुपया उधार नहीं लौट आने का भी आरोप लगाया।
STF पर उत्पीड़न का आरोप
उमेश पाल हत्याकांड: हिरासत में अतीक के बेटे, प्रयागराज की सीमाएं सील, 5  बड़े Updates | Prayagraj News 12 bombs thrown in 44 seconds know full story  of Umesh Pal murder case | TV9 Bharatvarsh
उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले वह अपनी भाभी शाइस्ता परवीन के साथ गुजरात गई थी, जहां उन्होंने भाई अतीक अहमद से मुलाकात की। वहीं पर अतीक ने शाइस्ता से कहा था कि वह नंदी से पांच करोड़ रुपए वापस मांगे जो उन्होंने अतीक अहमद से उधार लिया था। आयशा ने एसटीएफ के अधिकारी अमिताभ यश और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रवि शर्मा पर उन्हें और अशरफ की पत्नी का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा की पुलिस और एसटीएफ के अधिकारी ने उन्हें धमकी दी की अतीक और अशरफ को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के साथ पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा व आयशा नूरी की पुत्री उनजिला नूरी भी मौजूद थी। 
 

Desk Team