उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर BJP पर बिफरी प्रियंका गांधी

Summary :

प्रियंका ने बीजेपी पर तीखा हमला किया और आरेप लगाया कि उसकी सरकार ने बेटियों को बचाने और उन्हें शिक्षित करने को लेकर जो नारा दिया उसकी दुर्गति उसके शासन वाले राज्य में ही हो रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आज कहा कि बीजेपी के शासन वाला यह राज्य महिलाओं के साथ अपराध में सबसे ऊपर और लड़कियों की शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया ‘‘ये बात बहुत परेशान करने वाली है। 
एक तरफ तो महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है और दूसरी तरफ लड़कियों की शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है।’’ उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला किया और आरेप लगाया कि उसकी सरकार ने बेटियों को बचाने और उन्हें शिक्षित करने को लेकर जो नारा दिया उसकी दुर्गति उसके शासन वाले राज्य में ही हो रही है। 
उन्होंने कहा ‘‘बीजेपी वालों को खुद के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ नारे की दुर्गति करने के बाद भी शर्म क्यों नहीं आती।’’ कांग्रेस महासचिव ने इसके साथ ही एक खबर पोस्ट की है जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में एक सरकारी सर्वेक्षण के हवाले कहा गया है कि लड़कियों की शिक्षा के मामले सबसे उत्तर प्रदेश फिसड्डी, केरल 11,12वीं तक की में केरल अव्वल।

Desk Team