उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं।
उप्र में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ़ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आँखें कुछ नहीं देख रही हैं। उप्र सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी? pic.twitter.com/SCmwkGpXlD
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 20, 2019
उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’’


Download Android App
Download iOS App



