बदायूं में किसान की मौत पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर बोला हमला

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने बदायूं के उस किसान के रिश्तेदारों के लिए मुआवज़ा भी मांगा जिसकी बिजली बिल के बकाए की वसूली को लेकर हुए कथित उत्पीड़न से मौत हो गई। 
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बिजली के दाम बढ़ाएं हैं। किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए उन्हें जेल में डाला गया है। बदायूं के किसान बृजलाल जी के साथ घटी घटना निंदनीय है।”
उन्होंने कहा कि उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित ना किया जाए। कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी साझा किया है जिसमें बताया गया है कि बकाया बिजली बिल को लेकर बदायूं के किसान की 11 दिन तक जेल में रहने के बाद मौत हो गई। 

उत्तर प्रदेश: जींस टीशर्ट पहनने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Desk Team