रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया, हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंची और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंची और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राबरेली पहुंचने के बाद प्रियंका ने बछरांवा स्थित चूरूवा सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद वह रायबरेली के भुये मऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई।
प्रियंका वाड्रा अपने रायबरेली दौरे के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति पर मंथन करेंगी।पार्टी सूत्रों के के अनुसार आज रात्रि विश्राम के बाद दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रियंका आम जनता से मुलाकात करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएगी।राज्य विधानसभा चुनाव में अब समय कम बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बनाने और तैयारियों में जुट गई हैं। इसीलिए कांग्रेस महासचिव का रायबरेली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Desk Team