कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की पृष्ठभूमि में सोमवार को दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों के भर्ती तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है और अब युवा बदलाव करके ही दम लेंगे।
यूपी में भर्तियों के तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है।
धांधली, गलत नियमों, सामाजिक न्याय में कटौती व भर्ती माफियाओं के चलते भर्तियाँ रद्द हो जाती हैं या कोर्ट में लटक जाती हैं।
अब युवाओं ने ठाना है वे चुप नहीं बैठेंगे। वे भर्ती व्यवस्था में बदलाव करके दम लेंगे#बोलेगा_यूपी_का_युवा
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 15, 2020
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में भर्तियों के तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है। धांधली, गलत नियमों, सामाजिक न्याय में कटौती व भर्ती माफियाओं के चलते भर्तियां रद्द हो जाती हैं या अदालतों में लटक जाती हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अब युवाओं ने ठाना है वे चुप नहीं बैठेंगे। वे भर्ती व्यवस्था में बदलाव करके दम लेंगे।’’
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्ध शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर एक महिला के प्रदेश के कई जिलों में नौकरी करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा, कई अन्य कथित गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है। उप्र सरकार ने मामले की एसटीएफ जांच का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



