उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधा और कहा कि महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।
हाथरस में
सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया
बदायूं में
थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया।
महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।https://t.co/3RKcDN0auV
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 6, 2021
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, हाथरस में सरकारी अमले ने शुरूआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र स्थित गांव के धर्मस्थल में पूजा करने गई महिला के साथ हैवानियत की इंतेहा की गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद ठीक उसी तरह निजी अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया जैसा दिल्ली में निर्भया के साथ किया गया था। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद अफसरों में खलबली मच गई।
आशंका है कि निजी अंगों से ज्यादा छेड़छाड़ की गई है। आरोपी धर्मस्थल के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार है जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



