प्रियंका का CM योगी पर वार- जहरीली शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम यूपी सरकार

Summary :

प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्विटर पर तीन जिलों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है।”

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हो हरी मौतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्विटर पर तीन जिलों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यूपी में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है।”

ज्ञात हो यूपी में इन दिनों जहरीली शराब से मौतें थम नहीं रही है। लखनऊ, मथुरा के बाद प्रयागराज में मामला सामने आया है। प्रयागराज जिले के गंगापार फूलपुर थाना अंतर्गत अमिलिया गांव में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जहरीली शराब पीने से मौत होने की घटना शुक्रवार शाम हुई जिसमें पांच लोगों के मरने की सूचना है।
उन्होंने बताया कि शराब पीने वाले अन्य लोगों को ऐहतियात के तौर पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस शराब पीने वाले लोगों की पहचान कर रही है और उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है। जिले के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

Desk Team