उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) के लखनऊ (Lucknow) में घटे पब्जी हत्यकांड (Pubg Murder Case) में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, मां, बेटे और पब्जी गेम से शुरू हुई कहानी में एक नए शख्स की एंट्री हुई है। 16 वर्षीय नाबालिग बेटा अब इस शख्स को वजह बताकर मां की हत्या को जायज करार दे रहा है।बताते चलें कि शुरुआत में बच्चा ज्यादा रोक-टोक को मां को गोली मारने की वजह बता रहा था, वक्त बीतता गया और इस मामले में नए खुलासे हुए। अब इस मामले में तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है। आइये जानते हैं कौन है यह व्यक्ति?
CWC की पूछताछ में लड़के ने किया यह बड़ा खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी ही मां की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे ने बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) को बताया कि जब उसके पापा घर नहीं होते थे तब प्रॉपर्टी डीलर अंकल उसकी मम्मी से मिलने आया करते थे। यह सब मुझे बिलकुल पसंद नहीं था, एक दिन मैंने इस बात कि शिकायत पापा से कर दी और पापा-मम्मी में जमकर लड़ाई हुई। बाद में मम्मी ने मुझे बहुत पिटा जिसके बाद मेरे मन में बहुत गुस्सा भर गया।
बेटे को पसन्दनही था प्रॉपर्टी डीलर का घर आना
बच्चे ने बताया कि एक दिन प्रॉपर्टी डीलर अंकल हमारे घर पर डिनर पर आए थे, जो मुझे नागवार गुजरा, मैंने खाना नहीं खाया और पापा से फिर इस बात की शिकायत की। इसी वजह से मां ने मेरा फोन छीन लिया और मैंने पापा से कहा कि मुझे यह बात बिलकुल पसंद नहीं है, पापा ने कहा मैं होता तो गोली मार देता, बेटे ने कहा- मैं क्या करूं? पापा ने कहा- “जो मन करे, वो करों।”
बच्चे ने नहीं लिए थे मां के 10 हजार रूपए
बच्चे ने बताया कि कुछ वक्त बाद मम्मी के 10 हजार रूपए गायब हो गए थे, जिसके लिए मां ने मेरी खूब पिटाई की और खाना भी नहीं दिया, मैंने वो पैसे नहीं लिए थे, लेकिन मैं खून का घूंट पीकर रह गया। तभी मैंने सोच लिया कि खाना तभी कहूंगा जब इस बात का बदला ले लूंगा। उसके बाद रात में मैंने पिस्टल निकाली और मम्मी को गोली मार दी। पापा ने मुझे फोन कर कहा- “@#$*** तूने मां को गोली मार दी, लेकिन अब घर में कम से कम शांति तो है।”
शुरुआती पूछताछ में आरोपी बच्चे ने कही थी यह बात
बता दें कि इस मामले में पुलिस कि शुरूआती पूछताछ के दौरान लड़के ने खुलासा किया था कि, उसकी मां उसे अक्सर पब्जी गेम खेलने से मना करती थी। लड़के की मां के पास 10 हजार रुपए थे जो कि मिल नहीं रहे थे। उन्हें लगा कि लड़के ने ही यह रुपए कही खर्च कर दिए हैं। जिसके चलते उन्होंने लड़के की पिटाई भी की थी। इसी गुस्से में आकर देर रात को लड़के ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी मां को गोली मार दी थी।


Download Android App
Download iOS App



