उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना सुबह सात बजे शुरू होगी और शुरूआती रुझान एक घंटे बाद मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मालूम हो कि गत सोमवार को प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था इस दौरान 45.5% वोट पड़े थे। यह 11 सीटें इन पर चुने गए विधायकों के गत लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त हुई हैं।
इनमें से आठ भाजपा के तथा एक-एक बसपा, सपा और अपना दल के पास थी। घोसी विधानसभा सीट, इस पर चुने गए भाजपा विधायक फागू सिंह चौहान के बिहार का राज्यपाल चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है।


Download Android App
Download iOS App



