ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक और हादसा, घने कोहरे के चलते टकराईं 18 गाड़ियां

Summary :

22 दिसंबर को भी इस जगह धुंध के कारण हादसा हुआ था। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए और दर्जनभर से ज्यादा यात्री भी घायल हुए।

नए साल के दिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के बागपत में एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले 22 दिसंबर को भी इस जगह धुंध के कारण हादसा हुआ था। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए  और दर्जनभर से ज्यादा यात्री भी घायल हुए। इस हादसे में सबसे पहले हाइवे पर पहले ट्रक और कार की टक्कर हुई। इसके बाद देखते ही देखते एक के बाद एक पीछे चल रहे कार और दूसरे वाहन आपस में टकराते चले गए।
गौरतलब कि दिल्ली के कई इलाकों में नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड है, दिल्ली में पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। दिल्लीवासियों के नए साल की शुरुआत हाड कंपा देने वाली ठंड के साथ हुई। 

Desk Team