समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिये अपने उम्मीदवार को ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इस उपचुनाव में महराज सिंह धनगर सपा प्रत्याशी होंगे।
इससे पहले सपा ने हमीरपुर से सपा प्रत्याशी के तौर पर डा मनोज प्रजापति के नाम की घोषणा की थी। हमीरपुर में उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और वहां 23 सितम्बर को मतदान होगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मे 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं जिसमें अभी तक हमीरपुर के लिये अधिसूचना जारी की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



