उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ यूपी पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यह एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी पुलिस का कहना है कि रामपुर जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ता आकाश सक्सेना की शिकायत पर कुरैशी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है।
प्राथमिकी की कॉपी के अनुसार, पूर्व राज्यपाल पर राजद्रोह (124ए), धर्म, जातियों के बीच वैमनस्य को बढ़ाने के आरोप में धारा 153ए और राष्ट्रीय एकता और अखंडता के विरुद्ध बयान को लेकर 153बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जनता के बीच भ्रम और दहशत फैलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) के तहत भी मामला दायर किया गया है।
पुलिस के अनुसार सक्सेना ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुरैशी पूर्व मंत्री आजम खां के घर उनकी पत्नी और रामपुर की विधायक तंजीम फातिमा से मिलने गए थे, जहां उन्होंने सीएम योगी की अगुवाई वाली सरकार की तुलना “शैतान और खून चूसने वाले राक्षस” से की थी।
पुलिस का कहना है कि सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुरैशी का विवादित बयान दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है और सांप्रदायिक दंगा भी भड़क सकता है। बता दें कि कुरैशी उत्तराखंड, मिजोरम के गवर्नर रहे हैं। उनके पास वर्ष 2012 से 2015 के बीच उत्त रप्रदेश का भी अतिरिक्त प्रभार रहा था। इसके अलावा कुरैशी मध्य प्रदेश के सतना जिले से कांग्रेस सांसद भी रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



