उत्तर प्रदेश के शामली में दो सगी बहनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोहरी हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार और एक फरार है।
शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव काला माजरा में यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, बड़ी बहन डिंपल अपनी छोटी बहन सरोज के ससुराल में चल रहे विवाद को सुलझाने आई थी। डिंपल के पति के अनुसार सरोज के पति और उसके दो भाइयों ने मिलकर दोनों बहनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इसमें मामले में पीड़ित ने अपनी साली के पति और उसके दो भाइयों पर दोनों बहनों की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दो भाई हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक सरोज का पति फरार है। गिरफ्तार हत्यारोपी देवर द्वारा अवैध संबंधों के शक चलते घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

बता बता दें कि शनिवार को हरियाणा के पानीपत जनपद के सनोली थाना क्षेत्र के गांव रिसपुर निवासी ऋषिपाल पुत्र आभेराम ने थाना झिंझाना में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी डिंपल अपनी छोटी बहन सरोज के घर आयी थी। सरोज का अपनी पति विक्रम से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, जिसको लेकर दोनों पति पत्नी में सुलहनामा कराने लगी थी। जिसके बाद विक्रम व उसके दो भाई ने मिलकर उसकी पत्नी डिंपल व उसकी साली सरोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
क्षेत्र में दो सगी बहनों की हत्या की सूचना पर पुलिस में हडकंप मच गया औऱ आनन-फानन में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव व सीओ कैराना जितेन्द्र सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचें और मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि दो सगी बहनो की हत्या की सूचना मिली थी दोनों बहनों डिंपल व सरोज के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



