वरिष्ठ समाजवादी नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सैफई परिवार को कुछ घुसपैठियों ने तोड़ने का काम किया है। शिवपाल यादव ने इटावा में आज अपने निर्वाचन इलाके जसवंतनगर के बीएसटी इंटर कालेज बलरई में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही।
पहली बार बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि सैफई परिवार को कुछ घुसपैठियों ने तोड़ने का काम किया है। अब ऐसे घुसपैठियों को चुनाव में हराकर सबक सिखाने का मौका आया है। प्रसपा के अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कुछ प्रत्याशी अलग तो कुछ को सपा व प्रसपा के संयुक्त रूप से मैदान में उतारा है। उन प्रत्याशियों को जिताने के लिए शिवपाल सिंह यादव क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
बलरई में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवपाल ने कहा कि उनका परिवार पूरे प्रदेश में ही नहीं देश में मिसाल के रूप में पहचान रखता है। कुछ समय से घुसपैठियों ने परिवार को तोड़ने का काम किया है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अपने समर्थकों से कहा। उन्होंने ऐसे लोगों को चुनाव में हराने की अपील भी की है। हालांकि घुसपैठियों का नाम नहीं बताया।
उन्होंने प्रसपा समर्थित क्षेत्र के तीनो जिला पंचायत सदस्यों को पंचायत चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होने खुले आम कहा कि अपने बड़ भाई के बेटे अभिषेक यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बन जाने पर इसी चुनाव के साथ परिवार की एकता की भी शुरुआत होगी और घुसपैठियों को भी परिवार तोड़ने पर सबक सिखाने का काम होगा।


Download Android App
Download iOS App



