शिवपाल यादव ने सपा और कांग्रेस के बीच जारी बयानबाज़ी के बीच प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार (20 अक्टूबर) को हरदोई में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस को भी मध्य प्रदेश में अपने किए वादे पर अडिग रहना चाहिए और अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच बयान बाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शिवपाल ने कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि मध्य प्रदेश में अपने वादे पर अडिग रहे और अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगाए।आगे शिवपाल यादव ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है, तो उसे सभी विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। वहीं, उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर भी हमला बोला और उनको हल्का आदमी बताया


Download Android App
Download iOS App



