प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव सीतापुर की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को तक़रीबन आधे घंटे चली इस मुलाकात ने सियासी गलियों का तापमान बढ़ा दिया। खास बात है कि शिवपाल और आज़म दोनों ही इन दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं।
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच पिछले दिनों वार-पलटवार का दौर देखा गया। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता आजम भी कुछ दिनों से अखिलेश से नाराज है। अखिलेश ने शिवपाल पर बीजेपी से नजदीकी की बात करते हुए उन्हें चले जाने की सलाह दी। इसके बाद शिवपाल ने उन्हें विधानमंडल दल से बाहर निकालने की चुनौती दे दी।
समर्थन नहीं मिलने पर आजम खान नाराज
अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की ओर से खुलकर समर्थन नहीं किए जाने के मसले पर आजम खान और उनके परिवार की नाराजगी की खबरें सामने आई। इस मामले के गरमाने के बाद राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रामपुर पहुंच कर आजम खान के परिजनों ने मुलाकात की है।
शिवपाल का अखिलेश को सीधा जवाब , दिक्कत है तो पार्टी से निकाल क्यों नहीं देते
बीजेपी सरकार में आजम का उत्पीड़न
शिवपाल ने गुरुवार को ही आजम खान से मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आजम खान से जेल मिलने जाएंगे, क्योंकि बीजेपी सरकार में उनका उत्पीड़न हो रहा है और उन पर झूठे केस लादे जा रहे हैं। जबकि शिवपाल के मन में बीजेपी के लिए मोह की भावनाएं साफ दिखाई दें रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



