उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की रॉड से पीट-पीटकर हत्या इसलिए कर दी क्योंकि मां ने उसे शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। जब बेटी ने मां को पिटते देख तो उन्हें बचाने की कोशिश की। आरोपी ने हमला कर अपनी बहन को भी घायल कर दिया।
घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पहले भी अपनी मां पर हमला कर चुका है। 28 वर्षीय आरोपी शराब का आदी है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी शुभम कुमार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अलीशेर STF मुठभेड़ में हुआ ढेर, रांची में की थी BJP नेता की हत्या, 24 मामले दर्ज
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, “आरोपी शराबी है। उसने पहले भी अपनी मां पर हमला किया था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है।”


Download Android App
Download iOS App



