मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सपा पर प्रदेश में दंगाइयों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि सपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा दंगे हुए मगर भाजपा सरकार ने इस पर अंकुश लगाया है। योगी ने राजेपुर और कमालगंज में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने मुख्य रूप से सपा को ही निशाने पर रखा और कहा कि यह दंगाइयों की पार्टी है और ऐसे तत्वों को बढ़ावा देने की वजह से ही सपा के शासनकाल में ही प्रदेश में दंगे की सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं।
पिछले पांच साल के दौरान दंगे की एक भी घटना नहीं हुई: योगी
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में दंगाई तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया यही वजह है कि पिछले पांच साल के दौरान दंगे की एक भी घटना नहीं हुई। पहले जिस कावड़ यात्रा के दौरान कर्फ्यू लग जाता था वह अब पूरी धूमधाम से निकाली जाती है।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लोगों की मदद कर रही थी लेकिन उस समय सपा, बसपा और कांग्रेस कोरोना रोधी टीके के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे।
योजना का लाभ समाज के हर तबके को मिल रहा
उन्होंने दावा किया टीका लगवाने की वजह से ही कोरोना की तीसरी लहर लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ पाई। अगर वैक्सीन लगवाने से जान बची है तो वोट भी योगी और मोदी वैक्सीन को मिलना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ अपनी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए योगी ने कहा सरकार का फार्मूला है, एक हाथ में विकास दूसरे हाथ में बुलडोजर। कमालगंज में भोजपुर विधान सभा के प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली सपा सरकार भोजपुर को इस्लामाबाद बनाने का सपना देख रही थी। आज विकास की योजना का लाभ समाज के हर तबके को मिल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



