उत्तर प्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें संविधान की प्रस्तावना तथा उसमें दिए गए मूल कर्तव्य (अनुच्छेद 51ए) पर विशेष चर्चा की जाएगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष सत्र से शुरू कर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती तक इन मुद्दों पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिससे संविधान की प्रस्तावना और इसमें भारतीय नागरिकों के लिए दिए गए मूल कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग को भारतीय संविधान तथा उसमें दिए गए मूल कर्तव्यों (अनुच्छेद 51ए) के साथ तहसील और जिला स्तर पर सूचना देने का निर्देश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



