नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंसराज हंस ने रोहिणी स्थित कार्यालय के बाहर चली गोली की भर्त्सना करते हुए कहा कि यह कायराना हमला है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मेरी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन मैं लगातार दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी की जनविरोधी नीतियों को दिल्ली के सामने लाता रहा हूं।
इसलिये संभव है कि इससे नाराज होकर किसी ने ऐसी कायरतापूर्ण हरकत करवाई हो। सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया कलाकारों से नफरत करते हैं और लगातार कलाकारों का अपमान करते रहे हैं। मुझे अंदेशा है कि कलाकारों के प्रति दुर्भावना कहीं किसी षड्यंत्र में न बदल गई हो।


Download Android App
Download iOS App



