UP के ‘बाहुबली’ विधायक विजय मिश्रा को झटका, SC ने खारिज की जमानत याचिका

Summary :

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के ‘बाहुबली’ विधायक विजय मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई थी।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर से ‘बाहुबली’ विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। विधायक विजय मिश्रा ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत की गुहार लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसके इस प्रयास को नामंजूर करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिश्रा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका जमानत देने योज्ञ नहीं है। विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई थी। 

UP चुनाव: SP को लगा तीसरा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए विधायक सुभाष राय, टिकट कटने से थे नाराज

कई बार विधायक रहे विजय मिश्रा पर हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, जमीन हड़पने समेत अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन आरोपों के तहत वह न्यायिक हिरासत में राज्य में आगरा के केंद्रीय जेल में बंद हैं। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है।

Desk Team