नोएडा का बदल जाएगा नक्शा, अब बनेगा कोरियन और जापानी शहर

Summary :

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है जहां वो UP के 226 गावों को मिलाकर एक कमाल का शहर बनाएंगे। TOI रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए उन्होंने न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी है, जहां कोरियन और जापानी इंडस्ट्री के लिए नई सिटी भी बसाई जाएगी। इस प्लान के लिए नोएडा के पास के 226 गांवों को मिलाकर एक शहर बनाया जाना है जिसमें न्यू नोएडा को बसाने कि लिए 226 गांवों की करीब 20 हजार 911.29 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यूपी सरकार के…

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है जहां वो UP के 226 गावों को मिलाकर एक कमाल का शहर बनाएंगे।

TOI रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए उन्होंने न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी है, जहां कोरियन और जापानी इंडस्ट्री के लिए नई सिटी भी बसाई जाएगी।

इस प्लान के लिए नोएडा के पास के 226 गांवों को मिलाकर एक शहर बनाया जाना है जिसमें न्यू नोएडा को बसाने कि लिए 226 गांवों की करीब 20 हजार 911.29 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

यूपी सरकार के प्रोजेक्ट में सरकार ने नए अस्पताल, हवाई अड्डा, इंडस्ट्रियल सेक्टर्स, ओलंपिक पार्क जैसी सुविधाएं देने का वादा दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 चार फेज में पूरा किया जाएगा।

न्यू नोएडा बनाने के पहले फेज की शुरूआत हो चुकी है और इसके तहत नोएडा प्राधिकरण साल 2027 तक 3165 हेक्टेयर जमीन पर काम करेगी।

फेज वन का काम शुरू करने से पहले नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने 10 गांवों के प्रधान और स्थानीय लोगों से जमीन के अधिग्रहण के लिए बात की थी।

बैठक में प्रधान और स्थानीय लोगों ने जमीन के अधिग्रहण पर सहमति जताई और इसके बाद नोएडा में काम शुरू कर दिया गया है।

नोएडा प्राधिकरण के CEO ने अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है।

Team Desk