हत्यारन अब बनेगी वकील! सलाखों के अंदर से मुस्कान ने जताई पढ़ने की इच्छा

Summary :

सलाखों के पीछे से मुस्कान की वकील बनने की चाहत

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान ने जेल में रहते हुए वकील बनने की इच्छा जाहिर की है। वह खुद अपना केस लड़ना चाहती है और इसके लिए वकालत की पढ़ाई करने की योजना बना रही है। मुस्कान को पहले हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा पास करनी होगी। उसकी इस नई दिशा ने केस को नया मोड़ दे दिया है।

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में एक हैरान कर देने वाला मोड़ आया है। इस घटना की मुख्य आरोपी मुस्कान अब वकील बनना चाहती है। मुस्कान ने जिला जेल में रहते हुए वकालत की पढाई करने की “इच्छा” जताई है। मुस्कान अब खुद अपना केस लड़ना चाहती है। बता दें कि मुस्कान पिछले 75 दिनों से जेल में बंद है। उसके साथ ही आरोपी साहिल भी जेल में बंद है। खबर है कि मुस्कान ने जेल प्रशासन से आग्रह किया है कि उसे वकालत की पढ़ाई कैसे की जाती है, इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाए.

मुस्कान ने 10वीं भी पास नहीं की है

बता दें कि मुस्कान क्लास 9 तक पढ़ी हुई है। मुस्कान को वकालत करने के लिए सबसे पहले हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई करनी होगी। इसके बाद ही वह किसी यूनिवर्सिटी में वकालत में एडमिशन ले पाएगी। मालूम हो कि वकालत कोर्स के लिए स्नातक पास होना अनिवार्य होता है। सौरभ हत्याकांड के बाद से मुस्कान और साहिल दोनों मेरठ के जिला कारागार में बंद है। इतना ही नहीं पति सौरभ की हत्या के बाद खबर आई थी कि मुस्कान प्रेग्नेंट हैं।

सलाखों के पीछे से मुस्कान की वकील बनने की चाहत

जानें पूरा मामला

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले को लेकर मुस्कान और साहिल पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सौरभ की जान ले ली थी। इस घटना की कई वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। यह मामला मेरठ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में रहा। अब मुस्कान का जेल में रहते हुए वकील बनने का सपना और अपनी कानूनी लड़ाई खुद लड़ने की तैयारी इस केस को नया मोड़ दे रही है।

कानपुर दौरे पर PM मोदी, 47,600 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।