कोरोना वायरस को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को सोमवार, 31 मई की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान पाबंदियां पहले की ही तरह रहेंगी। यूपी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ एटा में रविवार को व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोश प्रदर्शन किया।
यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा के बाद एटा के व्यापारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर, ताली और थाली बजाकर प्रदेश सरकार के लॉकडाउन बढ़ने के निर्णय का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार शराब की दुकानें खुलवाकर अपना खजाना तो भर रही है पर व्यापारियों की दुकानें बंद करवा रही है।
उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना कर्फ्यू , 31 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां
एटा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी ने कहा ‘‘ पहले सरकार ने हमसे कोरोना काल मे लॉकडाउन लगाने के पक्ष में ताली और थाली बजवाई थी आज व्यापारी लॉकडाउन बढ़ने और व्यापारियों की दुकानें बंद करवाने को लेकर सरकार के विरोध में ताली और थाली बजा कर विरोध कर रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



