एक ओर जहां सारा देश एक तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ बिल पारित होने पर जश्न मना रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पत्नी के बहस करने पर पति ने उसे सड़क पर तीन तलाक कह डाला। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के भाई के साथ लड़ता हुआ दिख रहा है।
हालांकि लड़ने के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। वीडियो में महिला यह कहती दिख रही है कि उसने पहले पुलिस से संपर्क किया और अपने पति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे दंपति की पहचान करने के साथ ही घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक विधेयक को दी मंजूरी
संसद ने मंगलवार को मुस्लिम पुरुषों द्वारा अपनी पत्नियों को तीन तलाक कहकर छोड़ने की प्रथा को एक बिल पारित करने के साथ खत्म कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



